उत्तराखंड में बादल फटा, सहस्त्रधारा क्षेत्र में तबाही, दो लोग लापता
देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है। सोमवार देर रात देहरादून के कारलीगाढ़ सहस्त्रधारा इलाके में बादल फट गया। हादसे के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने घटनास्थल का जिम्मा संभाला और सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और लोक निर्माण विभाग की टीमें जेसीबी सहित अन्य उपकरणों के साथ मलबा हटाने और लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ दुकानें बह गईं, लेकिन अब तक किसी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।
राहत कार्यों की निगरानी के लिए एसडीएम कुमकुम जोशी भी रात में मौके पर पहुंचीं। इस बीच, मौसम विभाग ने देहरादून, चमोली, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
Comments are closed.