अल्बानिया के पीएम का चौंकाने वाला दावा: AI मंत्री डिएला 83 बच्चों को जन्म देंगी!

2

अल्बानिया के पीएम का चौंकाने वाला ऐलान: AI मंत्री डिएला जल्द 83 ‘बच्चों’ को देंगी जन्म

अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने बर्लिन में आयोजित ग्लोबल डायलॉग में एक सनसनीखेज घोषणा की। रामा ने कहा कि अल्बानिया की पहली AI मंत्री डिएला गर्भवती हैं और जल्द ही 83 AI ‘बच्चों’ को जन्म देंगी।

संसद में AI बच्चों की भूमिका
रामा के मुताबिक, ये 83 AI असिस्टेंट हर सांसद के लिए काम करेंगे। वे संसद सत्रों में रिकॉर्ड रखेंगे, सुझाव देंगे और सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी मिस न हो। उन्होंने कहा:

“हर बच्चा सांसदों के काम में उनकी मदद करेगा और बताएगा कि सदन में क्या चर्चा हुई। इन बच्चों में डिएला का ज्ञान शामिल होगा।”

2026 में पूरे होंगे सिस्टम के ऑपरेशनल

प्रधानमंत्री ने बताया कि यह AI सिस्टम 2026 तक पूरी तरह कार्यात्मक हो जाएगा। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई सांसद सत्र के दौरान बाहर चले जाए, तो यह ‘बच्चा’ उसे बताएगा कि क्या हुआ और किस तरह प्रतिक्रिया देनी है।

कौन हैं डिएला?
डिएला का मतलब है ‘सूरज’। वह सितंबर 2025 में अल्बानिया की AI मंत्री के रूप में नियुक्त हुई थीं। उनका मुख्य उद्देश्य देश की सार्वजनिक खरीद और टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त बनाना है।

  • जनवरी 2025 में e-Albania प्लेटफॉर्म पर वर्चुअल असिस्टेंट के रूप में लॉन्च हुई।
  • नागरिक और व्यवसाय सरकारी दस्तावेज़ प्राप्त करने में डिएला की मदद ले सकते हैं।
  • डिएला देश की सभी सार्वजनिक टेंडरों के फैसलों की जिम्मेदारी संभालती हैं।
  • वह पारंपरिक अल्बानियाई पोशाक में दिखाई देती हैं।

पीएम रामा के अनुसार, डिएला और उनके 83 ‘बच्चों’ की वजह से अल्बानिया की प्रशासनिक प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त बनेगी।

Comments are closed.