कोल्ड्रिफ कफ सिरप मौत कांड में बड़ा एक्शन! पुलिस ने कंपनी के एमआर को किया गिरफ्तार

3

मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सीरप से हुई 24 बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

ताजा कार्रवाई में कंपनी के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) सतीश वर्मा को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सतीश को छिंदवाड़ा जिले के कुकड़ा जगत स्थित उसके घर से पकड़ा। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी डॉ. प्रवीण सोनी से पूछताछ के दौरान सतीश का नाम सामने आया था। जांच एजेंसियों का मानना है कि एमआर से पूछताछ के बाद सीरप की सप्लाई चेन और उत्पादन से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

इस बीच, डॉ. प्रवीण सोनी की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए सोमवार को परासिया की स्थानीय अदालत में पेशी होगी। फिलहाल इस केस के मुख्य पांच आरोपी — श्रीसन फार्मास्यूटिकल के मालिक जी. रंगनाथन, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी, केमिकल एनालिस्ट के. माहेश्वरी, फार्मासिस्ट सौरभ जैन और ड्रग सप्लायर राजेश सोनी — छिंदवाड़ा जिला जेल में बंद हैं।

Comments are closed.