भारत की ऐतिहासिक विश्व कप जीत पर दुनिया का सलाम — पाकिस्तानी से ऑस्ट्रेलियाई मीडिया तक क्या बोले हेडलाइन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़े खुलासे में दावा किया है कि पाकिस्तान उन देशों में शामिल है जो गुप्त रूप से परमाणु हथियारों का परीक्षण कर रहे हैं।
ट्रंप ने कहा कि रूस, चीन, उत्तर कोरिया और पाकिस्तान जैसे देश लगातार परमाणु परीक्षण कर रहे हैं, जबकि अमेरिका अब तक ऐसा नहीं कर रहा था। यही कारण है कि उन्होंने अमेरिका द्वारा 33 साल बाद परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करने की घोषणा की है।
सीबीएस न्यूज़ के कार्यक्रम 60 मिनट्स को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “रूस और चीन परीक्षण करते हैं, लेकिन वे इसके बारे में बात नहीं करते। हम एक खुला समाज हैं, इसलिए हमें पारदर्शी रहना पड़ता है। उत्तर कोरिया और पाकिस्तान भी परीक्षण कर रहे हैं, तो अमेरिका क्यों पीछे रहे?”
ट्रंप का यह बयान उस समय आया है जब रूस ने हाल ही में अपनी उन्नत परमाणु-सक्षम प्रणाली ‘पोसाइडन अंडरवाटर ड्रोन’ का परीक्षण किया था। लेकिन पाकिस्तान का नाम सार्वजनिक रूप से लेना कूटनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है — क्योंकि हाल के महीनों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने अमेरिका से रिश्ते सुधारने की कई कोशिशें की थीं। ट्रंप की इस टिप्पणी को इस संबंध में एक नए झटके के रूप में देखा जा रहा है।
ट्रंप ने आगे कहा, “अमेरिका के पास किसी भी देश से ज़्यादा परमाणु हथियार हैं — इतने कि हम दुनिया को 150 बार उड़ा सकते हैं।” उन्होंने दावा किया कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से परमाणु निरस्त्रीकरण पर बातचीत की है, लेकिन यह भी जोड़ा कि “अब समय आ गया है कि अमेरिका भी परीक्षण शुरू करे।”
हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि परीक्षण कब और कहां होंगे, लेकिन संकेत दिया कि तैयारियां पहले से जारी हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इससे वैश्विक स्थिति अस्थिर होगी, बल्कि उनके अनुसार “अमेरिका ने इसे नियंत्रण में रखा है।”
Comments are closed.