अमेरिका में 43 दिन बाद खत्म हुआ शटडाउन, सीनेट से बिल पास — ट्रंप के हस्ताक्षर बाकी
अमेरिका में 43 दिनों से जारी सरकारी शटडाउन अब समाप्त होने वाला है। सीनेट ने इसे खत्म करने वाला बिल पारित कर दिया है और अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर का इंतजार है। व्हाइट हाउस के अनुसार, ट्रंप आज ही इस पर साइन करेंगे।
शटडाउन के दौरान असर:
-
लाखों सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला।
-
हवाई अड्डों पर यात्रियों की भारी परेशानी हुई।
-
कई लोग फूड बैंक की लाइनों में नजर आए।
हाउस में वोटिंग का हाल:
बिल 222 के मुकाबले 209 वोटों से पास हुआ। बिल पारित होते ही सदन में तालियां गूंजीं और सांसदों ने राहत की सांस ली।
डेमोक्रेट्स की नाराजगी:
डेमोक्रेटिक सांसदों का कहना है कि वे हेल्थकेयर सब्सिडी का विस्तार नहीं करा सके और लंबी जद्दोजहद के बाद भी उनकी मुख्य मांगें पूरी नहीं हुईं।
ट्रंप के हस्ताक्षर के साथ ही अमेरिका के इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन औपचारिक रूप से खत्म हो जाएगा।
Comments are closed.