दिल्ली में बढ़ेगी ठंड की मार, अगले दो दिनों में और गिरेगा तापमान

3

दिल्ली में ठंड बढ़ी, तापमान में और गिरावट की संभावना

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दोबारा गिरावट दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलते यह स्थिति अगले दो दिनों तक जारी रह सकती है। मंगलवार को दिल्ली का सबसे कम न्यूनतम तापमान आया नगर में 8.8°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पूरे शहर में तापमान सामान्य से नीचे रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी का अधिकतम तापमान 25.1°C रहा, जो सामान्य से 1.6°C कम है। न्यूनतम तापमान भी गिरकर 9°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.3°C कम है। हवा में नमी का स्तर 42% से 100% के बीच रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 25°C से नीचे रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 8–10°C के बीच रहने की संभावना है। बुधवार को सुबह धुंध छाई रहने और दोपहर में मौसम साफ होने का अनुमान है। दिन का अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम 9°C रहने की संभावना जताई गई है।

Comments are closed.