व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग; ट्रंप बोले—“आतंकी हमला, अपराधी को सख्त सजा मिलेगी”

4

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, तीन घायल; ट्रंप ने हमले को आतंकी कृत्य बताया

अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन D.C. में व्हाइट हाउस से महज कुछ दूरी पर बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो नेशनल गार्ड के सदस्य शामिल हैं।

ट्रंप बोले—यह ‘आतंकवाद का कृत्य’
घटना के बाद राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इसे आतंकी हमला करार दिया। उन्होंने बताया कि वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड की गश्त के दौरान संदिग्ध ने उन पर अचानक गोलियां चलाईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ट्रंप ने राजधानी में 500 अतिरिक्त नेशनल गार्ड सैनिक तैनात करने के निर्देश दिए।

ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में अफगानिस्तान से अमेरिका पहुंचे सभी व्यक्तियों की दोबारा सुरक्षा जांच कराई जाएगी। DHS (डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी) को संदेह है कि हमलावर 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका में दाखिल हुआ था।

हमलावर गिरफ्तार, पहचान उजागर
मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अनुसार, गोलीबारी के तुरंत बाद इलाके को घेर लिया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई। मौके पर मौजूद अन्य नेशनल गार्ड सदस्यों ने हमलावर को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान 29 वर्षीय रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में हुई है, जो अफगान नागरिक बताया जा रहा है।

अमेरिका ने अफगान इमिग्रेशन पर लगाई रोक
हमले के बाद अमेरिकी प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए अफगान नागरिकों के सभी नए इमिग्रेशन अनुरोधों को अस्थायी रूप से रोक दिया है। सरकार ने कहा कि सुरक्षा समीक्षा पूरी होने के बाद ही प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी।

Comments are closed.