सांसों पर संकट: दिल्ली-NCR का AQI 400 के करीब, क्या जल्द मिलेगी राहत?

3

दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा का संकट जारी है। राजधानी इस समय घने स्मॉग की चादर में लिपटी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 333 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

कई इलाकों में AQI 400 के करीब

दो दिनों की हल्की राहत के बाद मंगलवार को फिर कई इलाकों में प्रदूषण स्तर तेजी से बढ़ा है। आनंद विहार और अक्षरधाम क्षेत्र में AQI 383, चांदनी चौक में 397, अलीपुर में 347, बवाना में 390, बुराड़ी में 363, द्वारका में 324, आईटीओ में 331, जहांगीरपुरी में 349, मुंडका में 359, रोहिणी में 354 और नरेला में 366 दर्ज किया गया। ये सभी स्थान ‘बहुत खराब’ श्रेणी में हैं।

दिल्ली से सटे शहरों में भी हवा की गुणवत्ता चिंताजनक है। नोएडा सेक्टर-62 में AQI 299, गाजियाबाद के वसुंधरा में 239, इंदिरापुरम में 344, गुरुग्राम सेक्टर-51 में 308 और फरीदाबाद में 282 रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले सोमवार को दिल्ली का औसत AQI 329 था। देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली-एनसीआर के नौ शहर शामिल रहे।

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, AQI 0-50 ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ श्रेणी मानी जाती है।

ग्राफ से भी साफ है कि चांदनी चौक का AQI गंभीर स्तर के करीब पहुंच गया है।

कहां कितना है एक्यूआई?

इलाका एक्यूआई
आनंद विहार 383
चांदनी चौक 397
विवेक विहार 392
अलीपुर 347
बवाना 390
बुराड़ी 363
द्वारका 324
आईटीओ 331
जहांगीरपुरी 349
मुंडका 359
रोहिणी 354
नरेला 366
नोएडा सेक्टर-62 299
गाजियाबाद, वसुंधरा 239
इंदिरापुरम 344
गुरुग्राम सेक्टर-51 308
फरीदाबाद 282

Comments are closed.