राजधानी में पहाड़ों से भी ज्यादा ठंड: बर्फीली हवाएँ और घना कोहरा बढ़ाएगा मुसीबत

4

दिल्ली-NCR में सर्दी तेज़ होने लगी है। गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो एक दिन पहले के मुकाबले काफी कम है।

ठंडी और तेज़ हवाओं ने शीतलहर जैसे हालात पैदा कर दिए। बुधवार का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री रहा, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, 5 दिसंबर से शीतलहर और बढ़ेगी और 6 दिसंबर से कोहरा भी घना हो सकता है। नोएडा और गाजियाबाद समेत NCR में सुबह के समय दृश्यता कम रहने की संभावना है।

उत्तरी भारत के कई मैदानी इलाकों में भी तापमान गिरने लगा है। पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री, बठिंडा में 4 डिग्री, अमृतसर में 5.3 डिग्री दर्ज हुआ। हरियाणा में गुरुग्राम सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 3.5 डिग्री तक लुढ़का।

पहाड़ी इलाकों में लेह सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान -7.4 डिग्री तक पहुंच गया। श्रीनगर में -1.5 डिग्री, जबकि शिमला में सुबह का तापमान 10.4 डिग्री रहा।

बड़े शहरों का तापमान

नोएडा: 10°C

गुरुग्राम: 8°C

गाजियाबाद: 11°C

लखनऊ: 10°C

प्रयागराज: 13.8°C

बरेली: 8°C

गोरखपुर: 12.4°C

झांसी: 12.8°C

मेरठ: 18.8°C

मुंबई: 25°C

Comments are closed.