न्यूजीलैंड: ऑकलैंड में शानदार न्यू ईयर सेलिब्रेशन, 2026 का हुआ स्वागत

3

खट्टी-मीठी यादों के साथ साल 2025 आज समाप्त हो रहा है। भारत में रात 12 बजे के साथ ही नए साल 2026 की शुरुआत हो जाएगी।

इसी बीच दुनिया के कई देशों में नए साल का जश्न शुरू हो चुका है। 2026 के स्वागत के लिए पूरी दुनिया में उत्सव का माहौल है और लोग परिवार व दोस्तों के साथ जश्न की तैयारियों में जुटे हैं।

भारत में बड़ी संख्या में लोग नए साल की शुरुआत धार्मिक आस्था के साथ करने की तैयारी कर रहे हैं। वैष्णो देवी, अयोध्या के राम मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, उज्जैन के महाकाल मंदिर समेत देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं, शिमला, मनाली, देहरादून जैसे हिल स्टेशनों और अन्य टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर भी सैलानियों की खासी चहल-पहल देखने को मिल रही है। दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, बेंगलुरु और पुणे जैसे मेट्रो शहरों में भी नए साल के स्वागत के लिए भव्य इंतजाम किए गए हैं।

सिडनी में 2026 का शानदार स्वागत
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में नए साल 2026 के स्वागत का जश्न पूरे शबाब पर है। सिडनी हार्बर पर लाखों की संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक जमा हुए हैं। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा है, जो आधी रात को होने वाले दुनिया के सबसे बड़े और चर्चित फायरवर्क शो की झलक पेश कर रही है।

नए साल पर धार्मिक पर्यटन की ओर युवाओं का रुझान
नए साल के मौके पर युवाओं में धार्मिक पर्यटन का रुझान तेजी से बढ़ा है। बड़ी संख्या में युवा काशी, मथुरा-वृंदावन और अयोध्या पहुंचकर अपने आराध्य के दर्शन-पूजन के साथ नए साल की शुरुआत कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश में धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास का असर साफ नजर आ रहा है। यह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की वही लहर है, जिसमें प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के युवा उत्साह और आस्था के साथ शामिल हो रहे हैं।

Comments are closed.