श्रीलंका में कोलंबो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 50 किलो गांजा के साथ तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 14.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, यह अब तक बंदरनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पकड़ी गई सबसे बड़ी ड्रग्स खेप है।
श्रीलंकाई अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपी बैंकॉक से श्रीलंकन एयरलाइंस की फ्लाइट से कोलंबो पहुंचे थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो महिलाएं शामिल हैं, जिनकी उम्र 25 से 27 साल के बीच है। दोनों महिलाएं मुंबई की रहने वाली और पेशे से टीचर बताई जा रही हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी एयरपोर्ट पर ग्रीन चैनल से निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें रोककर तलाशी ली गई। जांच में उनके सामान से 50 किलो ‘कुश’ किस्म का गांजा बरामद हुआ। मामले की जांच पुलिस नारकोटिक्स ब्यूरो कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस तस्करी के पीछे काम कर रहे नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
Comments are closed.