हम सभी जानते हैं कि दिन की अच्छी शुरुआत के लिए पौष्टिक नाश्ता कितना जरूरी होता है। जब हेल्दी ब्रेकफास्ट की बात आती है तो ओट्स और मूसली दोनों ही बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं। हालांकि दोनों काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन पोषण और उपयोग के लिहाज से इनके बीच कुछ अहम अंतर भी होते हैं।
फिटनेस फ्रीक्स की पहली पसंद है ओट्स
ओट्स उन लोगों के लिए खास तौर पर अच्छा विकल्प है जो अपनी फिटनेस पर ध्यान देते हैं। इसमें ‘बीटा ग्लूकन’ नाम का एक खास घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना चाहते हैं या दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो ओट्स आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
हेल्दी फैट्स और विटामिन्स का पावरहाउस है मूसली
वहीं स्वाद के मामले में मूसली कई लोगों को ओट्स से ज्यादा पसंद आती है। यह खास तौर पर उन बच्चों और लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो दिन भर काफी एक्टिव रहते हैं और जिन्हें ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है।
मूसली में आमतौर पर मेवे और बीज मिलाए जाते हैं, जिनकी वजह से इसमें हेल्दी फैट्स, जरूरी विटामिन और मिनरल्स अच्छी मात्रा में मिलते हैं। यही कारण है कि यह शरीर को ऊर्जा और पोषण दोनों देने में मदद करती है।
नाश्ते में क्या चुनना ज्यादा बेहतर?
अगर आपका लक्ष्य वजन कम करना और फिट रहना है, तो ओट्स बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं अगर आपको ज्यादा ऊर्जा और स्वाद चाहिए, तो मूसली चुनना भी समझदारी हो सकती है।
Comments are closed.