Iran का कुवैत एयरबेस पर ड्रोन हमला, 15 अमेरिकी घायल; Donald Trump की धमकियों के बीच बढ़ा टकराव
Kuwait के अली अल सलेम एयरबेस पर देर रात Iran ने ड्रोन हमला किया, जिसमें 15 अमेरिकी कर्मियों के घायल होने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद वापस ड्यूटी पर भेज दिया गया। यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब United States Central Command (CENTCOM) ने बताया है कि ईरान में जारी ऑपरेशन्स के दौरान सैकड़ों अमेरिकी सैनिक घायल हो चुके हैं।
हमले के बाद Iran की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। ईरानी सैन्य प्रवक्ता ने Donald Trump की चेतावनियों को “भ्रमपूर्ण” बताते हुए कहा कि इस तरह की धमकियां अमेरिका की क्षेत्रीय असफलताओं को नहीं छिपा सकतीं।
इससे पहले White House ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान बातचीत में गंभीरता नहीं दिखाता, तो उसे कड़ी सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं Donald Trump ने भी कहा है कि अगर Strait of Hormuz को लेकर कोई समझौता नहीं होता, तो अमेरिका ईरान के ऊर्जा और अहम बुनियादी ढांचे को निशाना बना सकता है।
इस ताजा हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव और अधिक गहराने की आशंका जताई जा रही है।
Comments are closed.