Delhi Rain Alert: Delhi-NCR में फिर बरसे बादल, दो दिन तक बारिश-आंधी का अलर्ट
मंगलवार सुबह Delhi-NCR में एक बार फिर बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। दिल्ली, Noida और Ghaziabad समेत पूरे क्षेत्र में हल्की बारिश और बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लाल किला, इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और धौला कुआं जैसे इलाकों में घने बादलों के बीच सुबह-सुबह बारिश दर्ज की गई।
राजस्थान के Jaisalmer में देर रात से तेज बारिश हो रही है, जबकि बीकानेर और जयपुर संभाग में भी हाल के दिनों में बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम को बदला है।
India Meteorological Department (IMD) ने दिल्ली के लिए अगले दो दिनों का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान रुक-रुक कर बारिश, गरज-चमक और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। करावल नगर, शाहदरा, प्रीत विहार, दिलशाद गार्डन समेत कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है, जबकि Greater Noida और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं।
उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी मौसम सक्रिय है। Uttar Pradesh, Haryana, Punjab और Rajasthan में अगले 2–3 दिनों तक बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं Bihar और Odisha में भी मौसम बदलने की संभावना है।
हरियाणा के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और नारनौल के साथ-साथ पश्चिमी Uttar Pradesh के मेरठ, बागपत, मुरादाबाद और बुलंदशहर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं राजस्थान के झुंझुनू, अलवर और कोटपुतली में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है।
Comments are closed.