राष्ट्रपति Droupadi Murmu आगामी 25 मई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में लोक कलाकार तगा राम भील और पैरा एथलीट Praveen Kumar को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित करेंगी।
तगा राम भील को राजस्थान के पारंपरिक लोक वाद्य ‘अल्गोजा’ को संरक्षित करने और उसे नई पहचान दिलाने में अहम योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने थार क्षेत्र की लोक संगीत परंपरा को लंबे समय से जीवित रखने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम किया है।
वहीं ग्रेटर नोएडा के रहने वाले प्रवीण कुमार को पैरा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पद्मश्री से नवाजा जाएगा। प्रवीण विश्व के नंबर-1 पैरा हाई जम्पर हैं और पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।
जन्म से दिव्यांग प्रवीण ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। उन्होंने पैरालिंपिक, विश्व चैंपियनशिप और एशियाई पैरा खेलों में कई पदक जीते हैं और अनेक एशियाई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।
गृह मंत्रालय ने कहा कि प्रवीण कुमार की उपलब्धियां देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और उन्होंने भारतीय पैरा खेलों को नई ऊंचाई तक पहुंचाया है।
Comments are closed.