पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब ब्रेड का झटका, प्रति पैकेट 5 रुपये बढ़ी कीमत

3

पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब ब्रेड की कीमतों ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

मुंबई में कई ब्रेड वेरिएंट्स के दाम प्रति पैकेट 5 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि पैकेजिंग, ट्रांसपोर्टेशन और आयातित कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण यह फैसला लेना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, रुपये में कमजोरी आने से आयात महंगा हो गया है, जिसका असर अब बेकरी उत्पादों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। 16 मई से मॉडर्न ब्रेड ने अपने कई बेसिक प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी लागू कर दी है।

स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, 400 ग्राम सैंडविच ब्रेड अब 40 की बजाय 45 रुपये में मिल रही है। होल व्हीट ब्रेड 55 से बढ़कर 60 रुपये और मल्टीग्रेन ब्रेड 60 से बढ़कर 65 रुपये की हो गई है। वहीं, छोटी ब्राउन ब्रेड और सफेद ब्रेड के दाम में भी 2-5 रुपये तक का इजाफा हुआ है।

बेकरी कारोबारियों का कहना है कि प्लास्टिक पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाला आयातित कच्चा माल, प्रिजर्वेटिव, नमक और ईंधन सभी महंगे हो चुके हैं। इसके अलावा ट्रांसपोर्टेशन खर्च बढ़ने से उत्पादन लागत पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है। ग्राहकों का कहना है कि पहले ब्रेड के दाम में मामूली बढ़ोतरी होती थी, लेकिन अब एक साथ 5 रुपये तक की बढ़ोतरी आम लोगों के बजट पर असर डाल रही है।

Comments are closed.