JPSC और JSSC परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर अभ्यर्थियों और सरकार के बीच आज दूसरे दौर की वार्ता होगी।
‘JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच’ का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार सुबह 10 बजे रांची के मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा।
इससे पहले शुक्रवार शाम को दोनों पक्षों के बीच पहले दौर की बातचीत हुई थी। बैठक में अभ्यर्थियों की विभिन्न मांगों और भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। छात्रों के अनुसार, पहले दौर की बातचीत सकारात्मक रही, लेकिन कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अभी अंतिम निर्णय होना बाकी है।
छात्र न्याय मंच की ओर से सरकार के समक्ष अपनी बात रखने के लिए 8 प्रतिनिधियों को नामित किया गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में निम्नलिखित सदस्य शामिल हैं:
Related Posts
- चंदन कुमार
- रामा अवतार महतो
- दिनबंधु मंडल
- बिमल कुमार
- पूजा कुमारी
- प्रेम कुमार
- रवि शंकर
- अमित कुमार शर्मा
शुक्रवार की वार्ता में सरकार की ओर से मंत्री संजय प्रसाद यादव, दीपिका सिंह पांडेय, चमरा लिंडा, सुदिव्य कुमार और स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि शनिवार की बैठक में उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से ठोस पहल की जाएगी। हालांकि, छात्रों ने स्पष्ट किया है कि सरकार के अंतिम निर्णय तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
अभ्यर्थियों ने यह भी कहा है कि यदि 10 अगस्त तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे विधानसभा का घेराव करेंगे।
Comments are closed.