एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। चिकिता तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम की तिकड़ी ने फाइनल में टॉप सीड चीन को 238-234 से मात दी।
भारतीय तीरंदाजों ने फाइनल की शुरुआत से ही सटीक निशाने लगाते हुए बढ़त बना ली थी। चौथे राउंड के पहले रोटेशन में चीन ने 10, 9, 9 का स्कोर किया, जबकि भारत की तीनों खिलाड़ियों ने लगातार 10 अंक हासिल किए। इस प्रदर्शन ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
दूसरे रोटेशन में चीन ने 30 में से 30 अंक जुटाकर वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय तिकड़ी ने दबाव में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। भारत ने फिर 10, 10, 10 का स्कोर किया और अंत में चार अंकों की बढ़त के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया।
चिकिता, पृथिका और ज्योति ने पूरे फाइनल में बेहतरीन तालमेल और संयम का परिचय दिया। इस जीत के साथ भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने एशियन गेम्स में अपना खिताब बरकरार रखा।
भारतीय टीम की इस शानदार जीत से देश के स्वर्ण पदकों की संख्या सात हो गई है। तीरंदाजों की इस उपलब्धि के बाद भारतीय खेल जगत और प्रशंसकों की ओर से तीनों खिलाड़ियों को बधाइयों का सिलसिला जारी है।
Comments are closed.