प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा और प्रधानमंत्री इस अवसर पर संबोधित भी करेंगे।
UPSC की स्थापना 1926 में हुई थी। आयोग के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सालभर आयोजित कार्यक्रमों का समापन समारोह गुरुवार को किया जा रहा है।
इस दौरान प्रधानमंत्री UPSC शताब्दी स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगे। इसके अलावा वह ‘100 Landmark Judgments’ पुस्तक का भी विमोचन करेंगे।
समारोह में देश के विभिन्न राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष और सदस्य, केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद और UPSC के अधिकारी समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
शताब्दी समारोह में आयोग की 100 वर्षों की यात्रा और देश की प्रशासनिक व्यवस्था में उसके योगदान को भी रेखांकित किया जाएगा।
Comments are closed.