जापान में आधी रात भूकंप के तेज झटकों से मची अफरा-तफरी, 5.7 तीव्रता के झटके; कई घायल

1

जापान में रविवार तड़के आए 5.7 तीव्रता के भूकंप से मध्य जापान के कई इलाकों में दहशत फैल गई।

आधी रात के बाद आए तेज झटकों के कारण दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। जापानी मीडिया के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव के प्रयास जारी हैं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 1:04 बजे आया। इसका केंद्र शिजूओका प्रान्त के पश्चिमी हिस्से में जमीन से लगभग 40 किलोमीटर नीचे स्थित था।

भूकंप के झटके ऐची, नागानो और गिफू प्रान्तों में महसूस किए गए। ऐची प्रान्त के चिता इलाके में जापान के भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर ऊपरी 5 स्तर की तीव्रता दर्ज की गई, जबकि आसपास के कई क्षेत्रों में निचले 5 स्तर के झटके महसूस हुए। शुरुआती भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक भी आए।

भूकंप के बाद जापानी सरकार ने हालात का जायजा लेने और राहत कार्यों के समन्वय के लिए आपातकालीन संपर्क कार्यालय स्थापित किया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। प्रशासन प्रभावित इलाकों पर नजर बनाए हुए है और घायलों को उपचार मुहैया कराया जा रहा है।

Comments are closed.