Bihar Weather: बिहार के 11 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट; लोगों से सावधान रहने की अपील; पढ़ें आज का मौसम

0 143

पश्विम बंगाल और उससे सटे झारखंड पर गहरे दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

इनके प्रभाव से राजधानी समेत दक्षिणी भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सतही हवा व झोंके के साथ 50 किमी प्रतिघंटा हवा का प्रवाह जारी रहेगा।

बिहार के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में मानसून के तेज प्रभाव के कारण गया, नवादा, शेखपुरा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और बक्सर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो दिनों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा का प्रभाव बना रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई।

रोहतास के संझौली में सर्वाधिक बारिश हुई
रोहतास के संझौली में 82.4 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ छिटपुट वर्षा से मौसम सामान्य बना रहा। राजधानी में शुक्रवार को शाम सात बजे तक 0.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम में बदलाव के कारण पटना सहित 30 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री गिरावट के साथ 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 33.7 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

शहर           अधिकतम                न्यूनतम

पटना           29.5                        26.9

गया             27.9                        25.3

भागलपुर      28.6                        26.5

मुजफ्फरपुर  29.2                        27.1

Leave A Reply