ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची रविवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सत्र में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क रवाना हुए। यात्रा के दौरान वह कतर में भी रुकेंगे।
ईरानी विदेश मंत्रालय ने महासभा में हिस्सा लेने को देश का कानूनी अधिकार बताया है। मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सरकारी IRIB टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि न्यूयॉर्क में मौजूद रहना ईरानी प्रतिनिधिमंडल की कोई विशेष इच्छा नहीं है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र महासभा ऐसा मंच है जिसे छोड़ा नहीं जा सकता।
बघाई ने कहा कि UNGA सत्र में ईरान की भागीदारी उसका कानूनी अधिकार है, न कि किसी देश की ओर से दी गई कोई रियायत या मेहरबानी।
उन्होंने कहा कि ईरान संयुक्त राष्ट्र के 50 संस्थापक सदस्यों में शामिल था और इसी नाते महासभा के मंच पर उसकी मौजूदगी अंतरराष्ट्रीय संगठन के सदस्य के रूप में उसके अधिकारों का हिस्सा है।
Comments are closed.