रांची समेत कई शहरों में बढ़ने लगी ठंड, आसमान में छाए रहेंगे बादल, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट

0 25

झारखंड के कई शहरों में मौसम तेजी से करवट लेने लगा है। रांची में जहां सुबह में अच्छी खासी ठंड पड़ने लगी है वहीं अन्य शहरों में भी तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रहा है।

आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश की भी संभावना बनी हुई है। रात के समय भी ठंड बढ़ेगी। दिवाली और छठ पर गर्म कपड़े निकालने पड़ सकते हैं।

रांची का तापमान
9 नवंबर को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं 10 नवंबर को रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

जमशेदपुर और सरायकेला का हाल
जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में गुरुवार को आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते है। गुरुवार को सूर्योदय का समय सुबह 05 बजकर 56 मिनट रहेगा।

9 नवंबर को जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं 10 नवंबर को भी जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

जबकि सरायकेला की बात करें तो यहां भी 9 नवंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि 10 नवंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.