दिल्ली अग्निकांड: विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 4 की जान गई

4

दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में रविवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पुलिस के अनुसार, अब तक मलबे और इमारत के अंदर से 3 से 4 शव बरामद किए गए हैं। राहत और बचाव अभियान अभी जारी है, क्योंकि आशंका है कि कुछ लोग अभी भी अंदर फंसे हो सकते हैं।

शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सुबह आग लगने की सूचना मिलते ही फायर टेंडर तुरंत मौके पर रवाना किए गए। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग बुझाई और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।

Comments are closed.