अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे में भूकंप से हिली धरती, झटके महसूस होते ही घरों से बाहर निकले लोग

1

अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, कुरुंग कुमे में 3.7 तीव्रता से कांपी धरती

अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में शुक्रवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप शाम 7:17:07 बजे आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई।

भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर लगभग 5 किलोमीटर की गहराई पर था। झटकों के कारण आसपास के इलाकों में लोगों में घबराहट देखी गई। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुरुंग कुमे और आसपास के क्षेत्रों में ही इसके झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है और क्षेत्र में हालात सामान्य बने हुए हैं।

Comments are closed.