गुजरात के भरूच जिले के GIDC पानोली इलाके में स्थित संघवी ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा लपटों की चपेट में आ गया। आसमान में उठते धुएं के गुबार को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है। हालांकि, इस हादसे में अब तक किसी भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन फैक्ट्री को भारी क्षति पहुंची है।
दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हैं। आग पूरी तरह काबू में आने के बाद ही नुकसान का सटीक आकलन किया जा सकेगा। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।
इससे पहले, इसी साल 2 अप्रैल को बनासकांठा जिले के दीसा में पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से आग लगी थी, जिसमें 21 मजदूरों की मौत हो गई थी।
Comments are closed.