नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से उड़ानों की शुरुआत होने जा रही है, जिससे लंबे समय से इंतजार कर रहे यात्रियों का सपना साकार होगा। पहली उड़ान इंडिगो एयरलाइंस संचालित करेगी, जबकि अन्य एयरलाइंस भी जल्द सेवाएं शुरू करेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके बाद से ही यहां से घरेलू और कार्गो उड़ानों के संचालन की तैयारी तेज कर दी गई थी। अब नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो से एयरपोर्ट सुरक्षा कार्यक्रम (एएसपी) को मंजूरी मिलने के बाद वाणिज्यिक सेवाओं के लिए हरी झंडी मिल गई है।
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, उड़ानों के गंतव्य, समय-सारणी और अन्य यात्री सुविधाओं की विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी। शुरुआत में इंडिगो अपनी सेवाएं देगी, जबकि अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी इस एयरपोर्ट से उड़ान भरने की तैयारी में हैं।
आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर कनेक्टिविटी से लैस यह एयरपोर्ट न केवल यात्रियों को सुविधा देगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और निवेश को भी बढ़ावा देगा। इसके शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
Comments are closed.