बंगाल में आज फाइनल वोटर लिस्ट जारी, कानून-व्यवस्था पर सरकार की कड़ी नजर

4

पश्चिम बंगाल में आज चुनाव से जुड़ी पहली पूरक (सप्लीमेंट्री) मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

यह प्रक्रिया विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, इस सूची को अंतिम मतदाता सूची की तरह जारी किया जाएगा और इसकी प्रतियां जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजने के बाद राज्यभर के मतदान केंद्रों पर प्रदर्शित किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, मतदाता सत्यापन की प्रक्रिया बड़े स्तर पर पूरी की गई है। अब तक 27 लाख से अधिक लंबित मामलों का निपटारा कर लिया गया है, जिन्हें इस पूरक सूची में शामिल किया जाएगा। ये मामले पहले ‘विचाराधीन’ श्रेणी में रखे गए थे।

वहीं, राज्य सरकार ने मतदाता सूची के प्रकाशन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी, भीड़ नियंत्रण और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस बल, प्रशासनिक तैयारियां और जरूरी बुनियादी ढांचा पहले से मुस्तैद रखा जाए, ताकि प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके।

Comments are closed.