उत्तराखंड में बारिश ने मचाया कहर, चमोली में 6 घर तबाह, 7 लापता
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश कहर बनकर टूट रही है। चमोली जिले के नंदा नगर में मूसलाधार बारिश से कुंतरी गांव बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारी मलबा गिरने से 6 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए, जबकि 7 लोग लापता हैं। दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
स्थानीय लोग और प्रशासन की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं, लेकिन भयावह हालात के चलते वहां तक पहुंचना बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग अब भी घरों में फंसे हुए हैं।
मंगलवार को भी देहरादून समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बादल फटने और तेज बारिश से भारी तबाही हुई थी। नदियों के उफान से पुल, सड़कें और इमारतें बह गईं। अब तक 15 लोगों की मौत, 16 लापता और करीब 900 लोग फंसे होने की खबर है।
Comments are closed.