इस्लामाबाद शांति वार्ता नाकाम, जेडी वेंस बोले—ईरान ने शर्तें मानने से किया इनकार

1

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच जारी वार्ता बेनतीजा रही।

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार को बताया कि 21 घंटे तक चली बातचीत के बावजूद कोई ठोस प्रगति नहीं हो सकी, जबकि मध्य पूर्व में सीजफायर की स्थिति अभी भी अस्थिर बनी हुई है।

प्रेस ब्रीफिंग में वेंस ने कहा, “ईरान ने हमारी शर्तें मानने से इनकार कर दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत को ईमानदारी और समझौते की भावना के साथ आगे बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन दुर्भाग्य से कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला।”

Comments are closed.