अगर आप आज जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) पर यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो सावधानी बरतें और फिलहाल सफर टाल दें। भारी भूस्खलन के चलते इस अहम हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है।
सोमवार तड़के करीब 3 बजे करोल ब्रिज और चंदरकोट के बीच पहाड़ी से बड़े पत्थर गिरने और मलबा खिसकने की घटना सामने आई। देखते ही देखते सड़क पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया, जिससे दोनों तरफ का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।
इसका असर यह हुआ कि जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्री रास्ते में ही फंस गए।
प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और रास्ता साफ करने का काम जारी है, लेकिन फिलहाल यातायात बहाल होने में समय लग सकता है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर लें और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचें।
Comments are closed.