पाकिस्तान ने मंगलवार को स्वदेश में विकसित फतह-4 जमीन से प्रक्षेपित क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। पाकिस्तानी सेना के अनुसार, यह मिसाइल लंबी दूरी के लक्ष्यों को सटीकता के साथ निशाना बनाने में सक्षम है।
सेना के मुताबिक, फतह-4 प्रणाली में उन्नत एवियोनिक्स और अत्याधुनिक नेविगेशन तकनीक को शामिल किया गया है। इन तकनीकों के जरिए मिसाइल को लंबी दूरी तक भेजकर लक्ष्यों पर बेहतर सटीकता के साथ हमला करने की क्षमता देने का दावा किया गया है।
परीक्षण के दौरान मिसाइल प्रणाली के विभिन्न उप-प्रणालियों और उनसे जुड़े तकनीकी मानकों की भी जांच की गई। पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और मिसाइल के विकास से जुड़े इंजीनियर इस परीक्षण के दौरान मौजूद रहे।
पाकिस्तान ने इससे पहले मई में भी फतह-4 जमीन से प्रक्षेपित क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया था। ताजा परीक्षण को मिसाइल प्रणाली की क्षमताओं के आगे के आकलन के तौर पर देखा जा रहा है।
Comments are closed.