पाकिस्तान की संसद से खैबर पख्तूनख्वा में गवर्नर शासन को मंजूरी, इमरान खान की PTI सरकार की सत्ता निलंबित

2

पाकिस्तान की संसद ने खैबर पख्तूनख्वा में गवर्नर शासन को दी मंजूरी, इमरान खान की PTI सरकार पर संकट

पाकिस्तान की संसद ने गुरुवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आपातकाल लागू करने और गवर्नर शासन लगाने के संघीय सरकार के फैसले को मंजूरी दे दी। इस फैसले से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी की प्रांतीय सरकार का नियंत्रण समाप्त हो गया है।

संसद के संयुक्त सत्र में विपक्षी सांसदों ने सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया। वे ‘इमरजेंसी नामंजूर’ लिखी तख्तियां लेकर सदन में पहुंचे और आपातकाल लागू करने के कदम का विरोध किया।

संसदीय मामलों के मंत्री तारिक फजल चौधरी ने संयुक्त सत्र में आपातकाल और गवर्नर शासन से संबंधित प्रस्ताव पेश किए। सदन में बहस के बाद दोनों प्रस्ताव पारित कर दिए गए।

इससे पहले बुधवार को संसद के दोनों सदनों ने आपातकाल के प्रस्ताव का समर्थन किया था। हालांकि, गवर्नर शासन लागू करने के लिए संयुक्त सत्र की मंजूरी जरूरी थी, जो गुरुवार को मिल गई।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की संघीय सरकार ने 11 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल लागू किया था। सरकार ने अपने फैसले के समर्थन में बढ़ती आतंकी घटनाओं और आतंकवाद विरोधी अभियानों में प्रांतीय सरकार पर कथित तौर पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है।

Comments are closed.