चलती सड़क बनी रनवे: अमेरिका में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, कारें क्षतिग्रस्त

0

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में सोमवार को एक छोटे विमान की बीच सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, जिसके बाद विमान कई गाड़ियों से टकरा गया। पुलिस के मुताबिक, विमान में एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए पर्याप्त पावर नहीं बची थी।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें व्यस्त सड़क पर विमान को उतरते और फिर गाड़ियों से टकराते देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि हादसे में कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

फ्यूल टैंक हुआ ढीला

पुलिस के अनुसार, लैंडिंग के बाद विमान का दाहिना पंख एक कार से टकरा गया, जिससे प्लेन का फ्यूल टैंक ढीला होकर एक SUV के पिछले हिस्से और गाड़ी के अंदर तक जा घुसा। एहतियातन हादसे के बाद सड़क को बंद कर दिया गया और लोगों को ट्रैफिक में देरी के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई।

कब और कैसे हुआ हादसा?

यह विमान गेन्सविले ली गिल्मर मेमोरियल एयरपोर्ट से कैंटन स्थित चेरोकी काउंटी रीजनल एयरपोर्ट जा रहा था। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पायलट को इंजन में खराबी महसूस हुई, जिसके बाद उसने गेन्सविले की ओर लौटने का फैसला किया। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed.