अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्र ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित ‘सदैव अटल’ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर कई अन्य नेता भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा— “अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। भारत की प्रगति के प्रति उनका समर्पण और सेवाभाव हमेशा हमें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की प्रेरणा देता रहेगा।”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Comments are closed.