सूत्र: Air India CEO Campbell Wilson ने इस्तीफा दिया

3

Air India में बड़ा बदलाव: CEO Campbell Wilson ने दिया इस्तीफा

टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली Air India के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) Campbell Wilson ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, उनका कार्यकाल जुलाई 2027 तक था, लेकिन उन्होंने समय से पहले पद छोड़ने का फैसला लिया। फिलहाल वह नोटिस पीरियड में हैं और नए सीईओ की नियुक्ति तक अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे।

Campbell Wilson ने 2022 में Tata Group द्वारा एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद कंपनी की कमान संभाली थी। उनके नेतृत्व में एयरलाइन ने बेड़े के विस्तार, नए विमानों के ऑर्डर और सर्विस सुधार जैसे कई बड़े कदम उठाए।

हालांकि, उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब एयरलाइन कई मोर्चों पर दबाव झेल रही है। अहमदाबाद में पिछले साल हुए भीषण विमान हादसे के बाद कंपनी नियामकीय जांच के घेरे में रही है। इसके अलावा, ईंधन की बढ़ती कीमतों और नए विमानों की डिलीवरी में देरी ने भी ऑपरेशन्स को प्रभावित किया है।

सूत्रों का कहना है कि बोर्ड ने पिछले हफ्ते ही उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था और अब नए सीईओ की तलाश जारी है। इस मामले पर Tata Group की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इस बीच, प्रतिद्वंद्वी एयरलाइन IndiGo में भी नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। सीईओ Pieter Elbers के इस्तीफे के बाद Willie Walsh को नया सीईओ नियुक्त किया गया है, जो 3 अगस्त से पदभार संभालेंगे। इससे एविएशन सेक्टर में हलचल और तेज हो गई है।

Comments are closed.