देश में झुलसाती गर्मी के बीच अब मौसम करवट लेने की तैयारी में है। Delhi NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। हालांकि, दूसरी ओर कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान के संकेत भी मिल रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, Jammu and Kashmir, Ladakh और Himachal Pradesh में हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना है। इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं Punjab और Haryana के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम सक्रिय बना रहेगा। Arunachal Pradesh में 15, 18 और 19 अप्रैल को, जबकि Assam और Meghalaya में 17-18 अप्रैल को भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की चेतावनी है। इसके अलावा Nagaland, Manipur, Mizoram और Tripura में भी आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।
पूर्व से पश्चिम तक कई राज्यों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। West Bengal और Sikkim में 15 से 19 अप्रैल के बीच बारिश के आसार हैं। Odisha में 15 से 20 अप्रैल तक गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं Maharashtra के मध्य हिस्सों में 18 से 21 अप्रैल के बीच मौसम बदल सकता है।
इस बीच, कई इलाकों में गर्मी का कहर जारी है। महाराष्ट्र के अकोला और कर्नाटक के कलबुर्गी में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्रों, गुजरात के तटीय इलाकों और महाराष्ट्र के विदर्भ व मराठवाड़ा में भी पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है, जहां हीटवेव की स्थिति बनी हुई है।
Delhi में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन हल्के बादल छाए रहेंगे। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे उमस और गर्मी और बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
वहीं Uttar Pradesh के लखनऊ, गोरखपुर, नोएडा, गाजियाबाद और कानपुर समेत कई शहरों में तापमान 38-40 डिग्री के बीच बना हुआ है और आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ गर्मी और बढ़ने के संकेत हैं।
Comments are closed.