समाजवादी पार्टी के जुझारू नेता और घोसी विधानसभा सीट के विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार सुबह निधन हो गया।
लखनऊ के वेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। दो दिन पहले सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था। सुबह करीब चार बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुधाकर सिंह के निधन की खबर से मऊ, घोसी, कोपागंज, मधुबन सहित पूरे पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। हाल ही में घोसी उपचुनाव में उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता दारा सिंह चौहान को पराजित कर सपा को महत्वपूर्ण जीत दिलाई थी। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा शोक है। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
Comments are closed.