बायोलैब्स फंडिंग पर सनसनीखेज दावा, तुलसी गबार्ड ने अमेरिका पर उठाए सवाल

0

अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने दावा किया है कि अमेरिका ने वर्षों से 30 से अधिक देशों में स्थित 120 से ज्यादा जैविक प्रयोगशालाओं (बायोलैब्स) को वित्तीय सहायता दी है।

यह दावा हाल ही में सार्वजनिक किए गए सरकारी दस्तावेजों के आधार पर सामने आया है, जिसके बाद अमेरिका की जैविक अनुसंधान नीति में बड़े बदलाव की संभावना पर चर्चा तेज हो गई है।

राष्ट्रीय खुफिया निदेशक कार्यालय (ODNI) के अनुसार, इन प्रयोगशालाओं में कुछ स्थानों पर ऐसे रोगजनकों (पैथोजन्स) पर शोध हुआ है जो तेजी से फैलने की क्षमता रखते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इनमें गेन-ऑफ-फंक्शन रिसर्च शामिल रही है, जिस पर निगरानी सीमित रही है।

तुलसी गबार्ड ने कहा है कि प्रशासन अब संबंधित एजेंसियों और साझेदार देशों के साथ मिलकर इन सभी प्रयोगशालाओं की पहचान करेगा और वहां मौजूद जैविक सामग्री का आकलन किया जाएगा। साथ ही, खतरनाक गेन-ऑफ-फंक्शन रिसर्च को समाप्त करने की दिशा में कदम उठाने की बात भी कही गई है।

रिपोर्ट में यूक्रेन की प्रयोगशालाओं का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है, जहां सोवियत काल से जुड़े जैविक युद्ध से संबंधित रोगजनकों पर अध्ययन और प्रबंधन किया गया बताया गया है। इनमें एंथ्रेक्स, इबोला, सार्स, मर्स और प्लेग जैसे गंभीर रोगों पर शोध शामिल होने की जानकारी दी गई है।

Comments are closed.