Nepal से एक दुखद खबर सामने आई है। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी Mount Everest फतह करने के बाद नीचे उतरते समय दो भारतीय पर्वतारोहियों की मौत हो गई।
अधिकारियों के मुताबिक, दोनों की जान अत्यधिक थकान और कठिन मौसम परिस्थितियों के कारण गई। मृतकों की पहचान Arun Kumar Tiwari और Sandeep Are के रूप में हुई है। नेपाल एक्सपीडिशन ऑपरेटर्स एसोसिएशन के महासचिव ऋषि भंडारी ने बताया कि दोनों पर्वतारोही शिखर से नीचे उतरते समय बेहद थक चुके थे। उनके साथ मौजूद गाइडों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
जानकारी के मुताबिक, संदीप अरे ने बुधवार को और अरुण कुमार तिवारी ने गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे एवरेस्ट शिखर पर पहुंचकर अभियान पूरा किया था। हालांकि वापसी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। अधिकारियों ने बताया कि संदीप अरे की मौत गुरुवार को हुई, जबकि अरुण कुमार तिवारी की मौत का सही समय अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
दोनों पर्वतारोही उन 274 लोगों के समूह का हिस्सा थे, जिन्होंने एक ही दिन में 8,848.86 मीटर ऊंची एवरेस्ट चोटी पर पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाया। इस दल में भारतीय पर्वतारोही Tulsi Reddy Palapunoori और Ajay Pal Singh Dhaliwal भी शामिल थे। वहीं अगले दिन भारतीय पर्वतारोही Lakshmikanta Mandal ने भी सफलतापूर्वक एवरेस्ट फतह किया।
Comments are closed.