बांकीपुर, मांजलपुर और दतिया में किसके सिर सजेगा ताज? आज आएंगे उपचुनाव के नतीजे

0

बांकीपुर, मांजलपुर और दतिया उपचुनाव के नतीजे आज, मतगणना शुरू

बिहार की बांकीपुर, गुजरात की मांजलपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। इन तीनों सीटों पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसके बाद सोमवार सुबह मतगणना शुरू हो गई।

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। मतगणना पूरी होने के साथ ही तीनों सीटों पर विजेताओं की तस्वीर साफ हो जाएगी।

इन उपचुनावों में सबसे अधिक नजरें बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर टिकी हैं, जहां मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है। शुरुआती रुझान जल्द सामने आने लगेंगे, जबकि दोपहर तक चुनाव परिणाम की तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट होने की उम्मीद है।

बांकीपुर, मांजलपुर और दतिया उपचुनाव से जुड़े हर रुझान, नतीजे और बड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

बांकीपुर विधानसभा चुनाव
बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। पटना स्थित एएन कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है, जहां सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।

बीजेपी कांग्रेस में टक्कर
गुजरात के मांजलपुर में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। यहां 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में मात्र 37.7 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस सीट पर बीजेपी के सतीश पटेल और कांग्रेस के भीखाभाई रबारी के बीच टक्कर है।

Comments are closed.