हरियाणा: ‘सेप्टिक टैंक’ में जहरीली गैस की चपेट में आने से 4 मजदूरों की मौत

0 104

हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में ‘सेप्टिक टैंक’ में पाइप बिछाते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से मंगलवार को दो प्रवासी मजदूरों सहित चार लोगों की मौत हो गई.

पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना जाखोड़ा गांव में उस समय हुई जब एक राजमिस्त्री और कुछ मजदूर टंकी की मरम्मत कर रहे थे.

बहादुरगढ़ के आसौदा थाने के एसएचओ जसवीर ने बताया, “राजमिस्त्री के बेहोश होने पर दूसरा व्यक्ति उसे देखने अंदर गया, लेकिन बाहर नहीं आया. दो मजदूर (एक उत्तर प्रदेश और दूसरा मध्य प्रदेश से) जिन्होंने मदद करने की कोशिश की, वे भी बेहोश हो गए.” उन्होंने बताया कि जहरीली गैस के कारण दम घुटने से चारों की मौत हो गई.

Leave A Reply