आज संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बड़ी बहस, राजनाथ सिंह देंगे शुरुआत

2

लोकसभा में आज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा, पीएम मोदी भी ले सकते हैं हिस्सा

संसद के मानसून सत्र के दौरान आज लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विस्तृत चर्चा होने जा रही है। यह बहस दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसकी शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। चर्चा करीब 16 घंटे चलने की संभावना है, और सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें भाग ले सकते हैं।

इस अहम बहस से पहले रक्षा मंत्री ने देश की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ कई दौर की बैठकें की हैं।

कांग्रेस ने जारी किया व्हिप, सांसदों की उपस्थिति अनिवार्य

इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए तीन दिवसीय व्हिप जारी किया है। पार्टी ने अपने सदस्यों को सोमवार से लगातार तीन दिनों तक सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। पार्टी का यह कदम उस पृष्ठभूमि में आया है जब मानसून सत्र के पहले सप्ताह में विपक्ष ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और अन्य मुद्दों को लेकर भारी विरोध जताया, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित रही।

Comments are closed.