देशभर में मॉनसून सक्रिय: दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार और MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
देश के कई हिस्सों में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र (Low Pressure Area) का असर 28 जुलाई से उत्तर भारत में साफ नजर आने लगा है।
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, रविवार को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुड़गांव समेत पूरे NCR में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। यह सिलसिला 2 अगस्त तक रुक-रुक कर जारी रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शशिकांत मिश्रा ने बताया कि मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, रामपुर, बिजनौर, हापुड़ और बुलंदशहर जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।
बिहार में मूसलधार बारिश का अलर्ट जारी
पटना, पश्चिम चंपारण, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, लखीसराय और मुंगेर समेत कई जिलों में मूसलधार बारिश की चेतावनी दी गई है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बदलेगा मौसम का मिजाज
राजस्थान के 10 से अधिक शहरों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, मध्य प्रदेश के गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, दतिया, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
Comments are closed.