गाजा में इजरायली हमले में हमास का डिप्टी कमांडर सलाह अल-दीन मारा गया: IDF
इजरायल-गाजा संघर्ष के बीच इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने दावा किया है कि उसने एक बड़ी कार्रवाई में हमास के वरिष्ठ कमांडर को मार गिराया है। IDF के अनुसार, 24 जुलाई को गाजा में हुए एक लक्षित हमले में अल-फुर्कान बटालियन के डिप्टी कमांडर सलाह अल-दीन जारा की मौत हो गई।
IDF का कहना है कि जारा पहले इसी बटालियन की लड़ाकू सहायता कंपनी का कमांडर था और गाजा में कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है। सेना के मुताबिक, वह इजरायली सैनिकों और नागरिकों पर हुए हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में अहम भूमिका निभा चुका था। सेना ने इस ऑपरेशन को हमास के सैन्य नेटवर्क के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता बताया है। हालांकि, हमास की ओर से इस दावे की स्वतंत्र रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
इस कार्रवाई के बाद गाजा में तनाव और बढ़ सकता है, जहां पहले से ही हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं।
Comments are closed.