बिना मिनिमम बैलेंस के कितनी कटेगी फीस? कौन-सा बैंक फ्री, पूरी लिस्ट यहां देखें

2

मिनिमम बैलेंस के नए नियम: कहां रखना होगा कितना पैसा, कहां फ्री — पूरी लिस्ट

ICICI बैंक ने सेविंग अकाउंट के लिए मिनिमम एवरेज बैलेंस (MAB) कई गुना बढ़ा दिया है। बदलाव के बाद मेट्रो और अर्बन क्षेत्रों में अब हर महीने औसतन ₹50,000 रखना जरूरी होगा, जो पहले सिर्फ ₹10,000 था। सेमी-अर्बन में यह ₹5,000 से बढ़कर ₹25,000 और रूरल में ₹5,000 से बढ़कर ₹10,000 हो गया है। नियम न मानने पर पेनल्टी लगेगी।

मिनिमम एवरेज बैलेंस (MAB) क्या है?
सेविंग अकाउंट में हर महीने एक तय औसत बैलेंस बनाए रखने की शर्त को MAB कहते हैं। रकम बैंक, अकाउंट टाइप और लोकेशन के अनुसार बदलती है। बैलेंस न रखने पर बैंक पेनल्टी वसूलते हैं।

सरकारी बैंकों में MAB का हाल (फ्री सुविधा)
SBI: 5 साल पहले MAB खत्म।

केनरा बैंक: जून 2025 से सभी सेविंग, सैलरी और NRI अकाउंट पर MAB खत्म।

इंडियन बैंक: 7 जुलाई 2025 से MAB खत्म।

PNB: 1 जुलाई 2025 से MAB खत्म।

बैंक ऑफ बड़ौदा: 1 जुलाई 2025 से नॉर्मल सेविंग अकाउंट पर MAB खत्म (प्रीमियम खातों पर लागू)।

प्राइवेट बैंक के नियम
HDFC बैंक

अर्बन: ₹10,000 | पेनल्टी: ₹600 तक

सेमी-अर्बन: ₹5,000 | पेनल्टी: ₹300 तक

रूरल: ₹2,500 | पेनल्टी: ₹300 तक

एक्सिस बैंक

सेमी-अर्बन/रूरल: ₹10,000

पेनल्टी: कमी पर 6% रकम, अधिकतम ₹600

ICICI बैंक (नए नियम)

अर्बन: ₹50,000

सेमी-अर्बन: ₹25,000

रूरल: ₹10,000

Comments are closed.