रेलवे का नया ‘राउंड ट्रिप पैकेज’: आने-जाने की टिकट साथ बुक करें, पाएं 20% छूट — शर्तें जानें
त्यौहार के समय टिकट बुकिंग की परेशानी कम करने के लिए भारतीय रेलवे 14 अगस्त 2025 से ‘राउंड ट्रिप पैकेज’ शुरू करने जा रहा है। इसमें यदि यात्री आने और जाने की टिकट एक साथ बुक करेंगे, तो कुल किराए पर 20% की छूट मिलेगी।
किन तारीखों के लिए मान्य
- जाने की यात्रा: 13–26 अक्टूबर 2025
- वापसी की यात्रा: 17 नवंबर–1 दिसंबर 2025
जरूरी शर्तें
- दोनों टिकट एक ही यात्री के नाम पर और कंफर्म हों।
- टिकट कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।
- इन टिकटों पर कोई अन्य ऑफर लागू नहीं होगा।
आने और जाने की टिकट एक साथ और एक ही माध्यम से बुक करनी होगी।
Comments are closed.