अमेरिका ने बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी को आतंकी संगठन घोषित किया

3

अमेरिकी विदेश विभाग ने बलूच लिब्रेशन आर्मी (BLA) को विदेशी आतंकी संगठन घोषित कर दिया है।

बीएलए, जिसे मजीद ब्रिगेड के नाम से भी जाना जाता है, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सक्रिय उग्रवादी संगठन है, जो वहां की स्वतंत्रता की मांग करता है। यह प्रांत अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगा हुआ है। 2019 में अमेरिका ने बीएलए को स्पेशली डेजिग्नेटेड ग्लोबल टेररिस्ट (SDGT) की सूची में शामिल किया था। तब से बीएलए ने पाकिस्तान में कई आतंकवादी हमलों की जिम्मेदारी ली है। खासकर 2024 में कराची एयरपोर्ट और ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी परिसर के पास हुए आत्मघाती हमलों को बीएलए ने अंजाम देने का दावा किया है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने मार्च 2024 में हुई जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाइजैकिंग का भी जिक्र किया है, जिसमें बीएलए ने 300 यात्रियों को बंधक बनाया था। इस हमले में नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों समेत 31 लोगों की जान गई थी।

विदेश विभाग ने कहा है कि यह निर्णय आतंकवाद के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और इसका मकसद आतंकवादी गतिविधियों को वित्तीय और अन्य मदद से रोकना है। यह कदम इमीग्रेशन एंड नेशनलिटी एक्ट के सेक्शन 219 के तहत लिया गया है।

Comments are closed.