SIR विवाद में नया मोड़: तेजस्वी का आरोप, NDA सांसद के पास दो वोटर कार्ड
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर बवाल तेज होता जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव दोनों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। दिल्ली में राहुल गांधी ने उन सात बिहारियों से मुलाकात की, जिन्हें SIR के दौरान मृत घोषित कर सूची से हटा दिया गया। वहीं, पटना में तेजस्वी यादव ने देर रात आरोप लगाया कि वैशाली से NDA सांसद वीणा देवी के पास दो अलग-अलग EPIC ID—UTO1134543 और GSB1037894—मौजूद हैं।
तेजस्वी के अनुसार, सांसद का नाम दो जिलों, दो लोकसभा और दो विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में है, साथ ही दोनों कार्ड पर दर्ज उम्र भी अलग है। उन्होंने दावा किया कि SIR के दौरान सांसद ने दो अलग-अलग गणना फॉर्म भरे और उन पर अलग-अलग हस्ताक्षर किए, जिन्हें चुनाव आयोग ने मान्य किया। तेजस्वी ने सवाल उठाया कि यह दोहरी प्रविष्टि किस तरह संभव हुई और क्या यह BJP–NDA को लाभ पहुंचाने के लिए की गई धांधली नहीं है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि “केंचुआ आयोग” अब क्या सांसद को दो जगह से नोटिस भेजेगा।
Comments are closed.