पहाड़ों में बर्फबारी के बाद दिल्ली, यूपी और बिहार में ठंड बढ़ने की संभावना, इन राज्यों में चक्रवाती तूफान का अलर्ट
मानसून के बाद ठंड बढ़ी, कुछ राज्यों में तेज बारिश और तूफान का अलर्ट।
मानसून के खत्म होने के बाद देश के कई हिस्सों में ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने तेज बारिश और चक्रवाती तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय तूफान तटीय क्षेत्रों में खतरा बढ़ा रहा है।
तेज बारिश का अलर्ट:
- रेड अलर्ट: तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र।
- ऑरेंज अलर्ट: केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी:
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी।
- बिजली गिरने की संभावना भी है।
- 23-25 अक्टूबर तक मौसम सामान्य रहने की उम्मीद।
दिल्ली-एनसीआर:
- सुबह हल्की धुंध, दिन में बादल छाए रह सकते हैं।
- तापमान 18-33 डिग्री सेल्सियस।
उत्तर प्रदेश और बिहार:
- दिन में धूप और सुबह-शाम ठंड बढ़ सकती है।
- अगले कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं।
अन्य राज्यों:
- राजस्थान में दिन में धूप, मौसम सामान्य।
- हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस, सुबह हल्का कोहरा।
- पाकिस्तान सीमा के पास ठंड बढ़ सकती है।
Comments are closed.